
टीचर बच्चों से :- बताओ बच्चों गंगा नदी कहॉं पर बहती है ?
पप्पू:- मैडम जी, जमीन पर
टीचर :- अरे भोलू इस नक्शे में बताओं कहॉं बहती है ?
पप्पू :- मैडम जी, इस नक्शे में कैसे बह सकती है,
नक्शा पानी से गल नहीं जाएगा
———————————————————————
टीचर :- पप्पू मैने तुझे कल एक कुत्ते पर निबंध लिखने को बोला था !
तो तू निबंध क्यों नही लिखकर लाया?
पप्पू :- मैडम जी, इसमें मेरी कोई गलती नही है,
मुझे मेरे मोहल्ले में एक कुत्ता जैसे तैसे दिखा, मैं उसके पास पेन लेकर गया,
जैसे ही मैंने कुत्ते पर पेन रखा, वो कुत्ता तुरन्त भाग गया!
———————————————————————
टीचर- पप्पू से :- तुम दो दिन से स्कूल क्यों नहीं आ रहे थे ?
पप्पू :- मैडम जी वो, परसो मेरे घर में पूजा थी
टीचर :- तो कल क्यों नही आये
पप्पू :- कल मेरे घर आरती थी
टीचर :- और उससे भी पहले 4 दिन पहले तुम नही आये थे ?
पप्पू :- मैडम जी उस दिन तो मेरे घर प्रिया थी
टीचर बेहोश
———————————————————————
टीचर ने पप्पू से पूछा :- पप्पू ! सबसे अधिक सोना कहां होता है ?
पप्पू ने कहा :- सर जी ! जब रातें ज्यादा लंबी होती है, वहीं सोना अधिक होता है |
———————————————————————
टीचर पप्पू से :- नालयक पुरे दिन
क्लास मे तू लड़कियो से इतनी बाते क्यू करता है?…..
पप्पू :- मैडम जी, मे बहुत ग़रीब हू.! मेरे
मोबाइल मे व्हाट्सएप नही चलता है..
———————————————————————AR