UP में सितंबर की शुरुआत के साथ ही गर्मी और उमस बढ़ने लगी!

UP में सितंबर की शुरुआत के साथ ही गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। राजधानी लखनऊ सहित पश्चिमी भाग में तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। सितंबर के पहले हफ्ते में हल्की-फुल्की बारिश की आसार है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 सितंबर तक पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान, वेस्ट यूपी में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। दरअसल, अगस्त के आखिरी हफ्ते में बारिश का दौर खत्म हो गया है, जिसके बाद गर्मी अपना असर दिखाने लगी है।
राजधानी लखनऊ में भी पारा तेजी से जा रहा ऊपर
लखनऊ का मौसम कैसा रहेगा? राजधानी लखनऊ में भी पारा तेजी से ऊपर जा रहा है। लखनऊ में 4 सितंबर को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम 27 तक पहुंच जाएगा। बरसात थमते ही फिर गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। लोगों को जून जैसी तपिश का अहसास हो रहा है। शनिवार को लखनऊ का आसमान करीब-करीब साफ रहेगा। इसके कारण सूरज की किरणें शरीर को चुभेंगी। दिन में पश्चिम-उत्तर दिशा की 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। रात में भी आकाश साफ रहेगा।
4 सितंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा
लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 4 सितंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, पूर्वी यूपी में इस दौरान बादलों की गर्जना और बिजली की चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। जबकि 5 सितंबर को पश्चिमी यूपी में एक दो जगहों पर तथा पूर्वी हिस्से में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बरसात की प्रबल संभावना है। 6 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कई जगहों पर बारिश हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि, ‘वर्तमान में भूमध्यरेखीय क्षेत्र पर कमजोर एल निनो (El Nino) और हिंद महासागर पर सीमित सकारात्मक हिंद महासागरीय द्विध्रुव (IOD) की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान अब तक प्रदेश में समेकित तौर पर कुल 496.1 मिमी बारिश हुई है, जो 593.1 मिमी के अपने दीर्घकालिक औसत से 16 प्रतिशत कम होने के फलस्वरूप सामान्य श्रेणी में है। पूर्वी यूपी में दीर्घकालिक औसत से कमी हुई है, जिसमें 28 प्रतिशत या 451.7 मिमी बारिश हुई है। वहीं, पश्चिमी यूपी में दीर्घकालिक औसत के सापेक्ष 2 प्रतिशत अधिक, यानी 559.2 मिमी वर्षा के साथ सामान्य श्रेणी में है।
लखनऊ में आज का पूर्वानुमान
सूर्योदय 5 : 47
सूर्यास्त 6 : 25
अधिकतम तापमान 37 डिग्री
न्यूनतम तापमान 27 डिग्री
हवा पूदपू 12 कि॰मी॰/घं॰
हवा के झोंके 26 कि॰मी॰/घं॰
बादल 05%
लखनऊ में कल का पूर्वानुमान
सूर्योदय 5 : 46
सूर्यास्त 6 : 24
अधिकतम तापमान 37 डिग्री
न्यूनतम तापमान 26डिग्री
हवा पूदपू 13 कि॰मी॰/घं॰
हवा के झोंके 30कि॰मी॰/घं॰
बादल 01%