व्यापार और अर्थव्यवस्था

सोने-चांदी की चमक हुई धूमिल

आज सोने और चांदी दोनों के भाव में गिरावट दर्ज हुई है पिछले कई दिनों से सोने चांदी के दाम बढ़ते ही जा रहे थे, लेकिन आज चांदी में 500 रूपये प्रति किलो ग्राम और सोने में 160 रूपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गयी है। बता दें कि बीते मांह में चांदी 74 हजार रुपये प्रति किलोग्राम का आंकड़ा छुआ था। देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है।

भारत में चांदी की कीमत अंतरराष्ट्रीय कीमतों से निर्धारित होती है, जो किसी भी दिशा में चलती हैं। इसके अलावा यह डॉलर के मुकाबले रुपये की मुद्रा की चाल पर भी निर्भर करता है। अगर डॉलर के मुकाबले रुपया गिरता है और अंतरराष्ट्रीय कीमतें स्थिर रहती हैं तो चांदी और महंगी हो जाएगी।

कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक मंदी की आशंका और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर को लेकर अनिश्चितताओं की वजह से सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में इन्वेस्टमेंट बढ़ रहा है। त्योहारी सीजन से पहले ज्वेलर भी ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं

आज का सोने चांदी का भाव

आज भारत में 22 कैरेट सोने का दाम – प्रति दस ग्राम 55000 रूपये रहा वहीं 24 कैरेट सोने का दाम 60000 रूपये रहा जबकि चाँदी का भाव 74700 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

उपरोक्त सोने और चाँदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

Read more….घरेलू सिलेंडर के दाम कम होने से गृहस्थी चलाना हुआ आसान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button