उत्तर भारत में बारिश की वजह से मौसम हुआ सुहावना!

आज उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है और मौसम विभाग का कहना है कि यह सिलसिला 28 मई तक चलेगा आइये जानते देशभर में मौसम की जानकारी मेधज न्यूज के साथ …
दिल्ली में मौसम के हाल
भारत की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री है और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज बारिश हो सकती है और 27 मई को भी बारिश हो सकती है। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। गाजियाबाद में आज बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है।
लखनऊ में आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार यूपी की राजधानी लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री हो सकता है वही लखनऊ में आज सुबह हुयी बारिश से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट आयी है। जहाँ मई में भीषण गर्मी पड़ती है वही इस समय बारिश मौसम को सुहावना बना रही है। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में 28 मई तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।
सूर्योदय 5 :14
सूर्यास्त 6:52
अधिकतम तापमान 35 डिग्री
न्यूनतम तापमान 24 डिग्री
अधिकतम UV अनुक्रमणिका 13 अति उच्च
हवा प.उ.प. 11 कि॰मी॰/घं॰
हवा के झोंके 28 कि॰मी॰/घं॰
बादल 36 %
कल का पूर्वानुमान
सूर्योदय 5 :14
सूर्यास्त 6:52
अधिकतम तापमान 35 डिग्री
न्यूनतम तापमान 25 डिग्री
अधिकतम UV अनुक्रमणिका 13 अति उच्च
हवा दपू 07 कि॰मी॰/घं॰
हवा के झोंके 24 कि॰मी॰/घं॰
बादल 57 %