
मास्टर चिंटू से :– इस वाक्य को पूरा करो,
नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली ….…,चली।
चिंटू:– सर जी, नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली थोडा टेढी-मेढी चली।
मास्टर :– चिंटू तुम क्या पगला गये हो क्या ! नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली सीधा हज को जाती है |
चिंटू:– देखो सर जी, पहली बात यह है कि बिल्ली हज को कैसे जायेगी,
और उसने नौ सौ चूहे खा भी लिए तो वह बिल्ली क्या उस बिल्ली के बाप से हिला भी न जायेँ |
ये बिल्ली है सर जी, कोई नेता नहीं है कि कितना भी खाये, और फिर चलती चली जाये |
————————————————————————————-
टीचर-चिंटू से :– तुम यह कैसे पता करोगे कि साग-पात खाने वाले लोगों की निगाहें सच में तेज होती है |
चिंटू:– सर जी, आज तक आपने किसी जानवर जैसे बकरे या भैंस को चश्मा लगाते देखा है क्या ?
————————————————————————————-
मैडम ने क्लास में सभी बच्चों को क्रिकेट मैच पर एक निबंध लिखन को बोला :-
तो जल्दी से सभी बच्चे अपनी-अपनी कापी लेकर
निबंध लिखने में जुट गए।
लेकिन ??
चिंटू चुपचाप अपनी कॉपी लेकर बैठा था.
मैडम ने उसकी कापी उठाई और देखी
उसकी कॉपी देखते ही मैडम कुछ घंटो के लिए
बेहोश हो गयी।
उसकी कॉपी पर सिर्फ एक लाइन लिखी थी:
बारिश के कारण आज का मैच स्थगित कर दिया गया है।‘
————————————————————————————-AR