मनोरंजनहास्य

संता-डॉक्टर से :- डॉक्टर साहब 1 साल पहले मुझे बहुत भयंकर बुखार आया था

To-Santa-Doctor-Doctor-1-year-back-I-had-severe-fever-medhajnews

संता-डॉक्टर से :- डॉक्टर साहब 1 साल पहले मुझे बहुत भयंकर बुखार आया था ।
डॉक्टर :- तो अब क्या करू मैं ?
संता :- आपने नहाने को मना किया था,
आज 1 साल बाद इधर से गुजर रहा था
तो सोचा कि पूछता चलू कि अब नहा सकता हूँ क्या
————————————————————————
संता नौकर से कहता है :- ज़रा बाहर देख तो सूरज निकला या नहीं ?
नौकर संता से बोला :- साहब बाहर तो अँधेरा है !
संता :- अरे तो टॉर्च जलाकर देख ले कामचोर कही का
————————————————————————
संता ने पूछा बंता से पूछा :- जो सुन नहीं पाते,
उसको हम क्या कहते हैं?
बंता बोला :- भाई साहब उसे कुछ भी कह लो
क्योंकि जब उसे सुनाई ही नहीं देता.
————————————————————————
डॉक्टर :- क्या बात है?
बंता :- जी कुत्ते ने काट लिया है.
डॉक्टर :- लगता है तुमने बाहर बोर्ड नहीं पढ़ा,
मरीज देखने का समय सिर्फ सुबह 9 से 12 बजे तक है
और तुम 2 बजे आ रहे हो.
बंता :- जी मैंने तो पढ़ लिया था, पर कुत्ते ने नहीं पढ़ा था
————————————————————————
संता ने बंता से पूछा :- अगर तुम्हें गर्मी लगी तो तुम क्या करोगे?
बंता बोला :- मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं.
संता :- और गर्मी फिर भी लगी तो क्या करोगे?
बंता :- तो फिर मैं साला कूलर चालू कर लूंगा…
————————————————————————
संता और उसकी वाइफ :- हम दोनों हसबैंड-वाइफ चाइनीज सीखना चाहते हैं!
बंता :- वो क्यों?
संता :- हम दोनों ने एक चाइनीज बच्चा गोद लिया है
हम सोच रहे हैं जब वो बोलने लगेगा तो
उससे पहले हम ही चाइनीज सीख लें
————————————————————————AR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button