भारत

आज भारत एक दशक पहले की तुलना में ज्यादा स्थिर, सुरक्षित और मजबूत है: रोजगार मेले में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने देश भर में विभिन्न जगहों पर आयोजित किये गए रोजगार मेलों में 71126 लोगों को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद सम्बोधित किया, यह छठा रोजगार मेला था इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत काल में जिन लोगों को नौकरियां मिल रही हैं वे अगले 25 वर्षों में विकसित भारत का सपना साकार करेंगे।

अब सारी प्रक्रियाएं पारदर्शी तरीके से पूर्ण कर दी जाती हैं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले जिन भर्ती परीक्षाओं को पूरा होने में उसका जो चक्र होता था, वो साल डेढ़ साल का समय ले लेता था अगर कोई कोर्ट कचहरी में चला गया तो, दो-दो पांच-पांच साल भी लग जाते थे, अब इन सारी चीजों से बाहर निकलकर कुछ ही महीनों में सारा चक्र पूरा हो जाता है तथा प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी हो जाती है।

पूरी दुनिया भारत की विकास यात्रा के साथ चलने में तत्पर

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को लेकर एक ऐसा विश्वास और हमारी अर्थव्यवस्था पर इतना भरोसा पहले कभी नहीं रहा, आज पूरी दुनिया हमारी विकास यात्रा में साथ चलने के लिए तत्पर है, उन्होंने कहा कि एक तरफ दुनिया वैश्विक मंदी, महामारी, युद्ध तथा सप्लई चैन टूटने से प्रभावित है लेकिन इन दिक्कतों के बावजूद भारत के युवा भारत की अर्थव्यवस्था को ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

आज भारत एक दशक पहले की तुलना में ज्यादा स्थिर, सुरक्षित और मजबूत है

पीएम ने कहा कि राजनितिक भ्रष्टाचार, योजनाओं में गड़बड़ी, फंड का दुरूपयोग यह पहले सरकारों की पहचान बन गई थी आज भारत को उसकी राजनितिक स्थिरता के लिए जाना जाता है, उन्होंने कहा कि आज भारत एक दशक पहले की तुलना में ज्यादा स्थिर, सुरक्षित और मजबूत है, आज भारत सरकार की पहचान उसके निर्णायक फैसलों से होती है, आज भारत सरकार की पहचान उसके आर्थिक और सामाजिक सुधारों से होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button