मनोरंजन
टीवी के इस अभिनेता का है आज जन्मदिन

टीवी के मोस्ट हैंडसम एक्टर की लिस्ट में शामिल करण वी ग्रोवर 41 साल के हो गए है। और इसी ख़ास मौके पर आइये जानते है उनके बारे में कुछ अनसुनी बाते –

- इनका जन्म 22 जून 1982 में हुआ था।
- करण वी ग्रोवर ने लगभग 20 साल पहले टीवी की दुनिया में अपना डेब्यू किया था।
- एक सफल एक्टर होने के साथ साथ करण सफल मॉडल भी रह चुके है।
- टीवी सीरियल सारथी से अपना टीवी डेब्यू किया था।
- करण ने केमिकल इंजीनियरिंग से अपना ग्रेजुएशन किया हुआ है।
- जन्मदिन के मौके पर करण को नई चीज़े और ट्रैवेलिंग करना पसंद है। करण का कहना है कि वह 50 की उम्र तक 25 नई जगहों पर घूमना चाहते है।
- दीपिका कक्कड़ और करण की जोड़ी को सीरियल ‘कहां हम कहां तुम’ में काफी पसंद किया गया था।
- करण डांस रियलिटी शो नच बलिये का हिस्सा भी रह चुके है , करण और कविता कौशिक काफी लम्बे समय तक एक साथ रिलेशनशिप में रह चुके है, लेकिन बाद में इनकी राहे जुदा हो गई। हलाकि इन दोनों के अलग होने का कारण किसी को पता नहीं चल पाया।
- करण ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पॉपी जब्बाल से शादी कर ली , इन दोनों ने अपना रिश्ता दुनिया से छिपा के रखा था। लगभग 10 सालों तक एक दूसरे के साथ रिलेशन में रहने के बाद साल 2022 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी हिमांचल प्रदेश में हुई थी।
- ये 2019 में टाइम्स ऑफ़ इंडिया के Most Desirable Men on TV की लिस्ट में शामिल हो चुके है।