पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह आज जनपद बहराइच में थारू जनजाति से सम्बंधित देशज कार्यक्रम में भाग लेंगे

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह आज 08 जून, 2023 को जनपद बहराइच के एक दिवसीय भ्रमण पर जा रहे हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पर्यटन मंत्री आज शाम 06ः00 बजे हरियाली रिसॉर्ट लखनऊ रोड जनपद बहराइच में आयोजित थारू जनजाति से सम्बंधित देशज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
यह कार्यक्रम लोक एवं जनजाति कला एवं संस्कृति संस्थान संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित किया गया है।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पर्यटन मंत्री पूर्वान्ह 11ः45 बजे लखनऊ से चलकर अपरान्ह 02ः00 बजे बहराइच पहुंचेंगे। इसके उपरान्त पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बहराइच में आयोजित एक बैठक में भाग लेंगे। इसके उपरान्त अपरान्ह 04ः00 बजे गुल्लावीर मंदिर प्रांगण बहराइच में पर्यटन विकास के जुड़े विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
मंत्री जयवीर सिंह अपरान्ह 04ः45 बजे महाराजा सुहेलदेव चित्तारा, बहराइच में पर्यटन एवं विकास की विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार पर्यटन मंत्री देर रात्रि तक लखनऊ वापस आयेंगे।