सेहत और स्वास्थ्य

तीन फलों से तैयार होता है त्रिफला, जानें इसके बड़े फायदे

त्रिफला खाने से पेट की समस्याएं दूर होती है। इसे पेट के लिए एक आयुर्वेदिक वरदान माना गया है। त्रिफला खाने से पेट प्राकृतिक तरीके से डिटॉक्सिफाई और साफ होता है। अगर त्रिफला का नियमित रुप से सेवन किया जाए तो ये गैस, कब्द, जी मचलाना, उल्दी और खट्टी डकार की परेशानी को दूर करता है।

त्रिफला डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इसके सेवन से पैंक्रियाज एक्टिव होते है। ये ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा को बनाए रखता है।

त्रिफला को रक्त शोधक भी माना जाता है। रोज इसका सेवन करने से स्किन संबंधित परेशानियां दूर होती है। त्रिफला मुहांसे, एक्ने, फाइन लाइंस, स्किन इंफेक्शन आदि नहीं होते है। त्रिफला त्वचा को चमकदार बनाता है। ये शरीर के मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखता है। इसके सेवन से एजिंग की प्रक्रिया धीमी होती है।

वजन घटाने में कारगर

वजन घटाने के इच्छुक लोगों के लिए त्रिफला रामबाण माना गया है। इसके सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती है। ये शरीर को कई तरह के संक्रमणों से लड़ने में सहायक बनाता है। जिन लोगों को श्वास संबंधित परेशानियां है उनके लिए त्रिफला बहुत लाभकारी होता है। त्रिफला अर्थराइटिस और सूजन संबंधित परेशानियों को दूर करने में सहायक होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button