शिक्षा

UPSC CSE Topper 2022:संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी किया जारी !

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के अंतिम परिणाम में टॉप-4 रैंक तक बेटियों ने ही बाजी मारी है। जिसमे दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा इशिता किशोर ने टॉप किया है। इन्होने डीयू से बीए ऑनर्स की पढ़ाई की हैं, इशिता किशोर ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के रिजल्ट में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है।

इशिता का ऑप्शनल सब्जेक्ट पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशन था। उन्होंने तैयारी क दौरान आयी परिस्थितियों को लेकर अपना अनुभव प्रयासरत युवाओं के साथ साझा किया और यह भी बताया की , तैयारी बहुत लम्बी थी, प्री, मेन्स और इंटरव्यू के लिए अलग-अलग तरह की मेहनत की जरूरत होती है। मेहनत करते रहना चाहिए और खुद पर विश्वास रखना चाहिए।

इसी के साथ बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली गरिमा लोहिया ने पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। गरिमा ने बक्सर में रह कर ही सिविल सेवा की तैयारी की। वो कोरोना के दौरान कोचिंग नहीं कर सकती थी। इसलिए ऑनलाइन कोर्सेस से ही तैयारी की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को दिया। उमा हरति एन तीसरे स्थान पर रही और इसी के साथ चौथे स्थान पर रहने वाली प्रयागराज की स्मृति मिश्रा है ।

UPSC CSE 2022 टॉपरों की सूची

इशिता किशोर-RANK-1
गरिमा लोहिया-RANK-2
उमा हरति एन-RANK-3
स्मृति मिश्रा-RANK-4
मयूर हजारिका-RANK-5
गहना नव्या जेम्स-RANK-6
वसीम अहमद भट-RANK-7
अनिरूद्ध यादव -RANK-8
कनिका गोयल-RANK-9
राहुल श्रीवास्तव-RANK-10

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button