शिक्षा

UPSC Result 2022: एक ही रैंक पर दो आयशा नाम की कैंडिडेंट्स के घर मनाया गया जश्न, अब किसे मिलेगा पद ,आइये जानते है इस वाकिये के बारे में –

जैसा की हम जानते है यूनियन पब्लिस सर्विस कमीशन(UPSC ) का सिविल सर्विस परीक्षा 2022 का रिजल्ट 23 मई 2023 की शाम को जारी कर दिया गया जिसके बाद से ही यह सुर्खियों में है।

परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स की कठिन परिश्रम और लगन तथा उसके पीछे छिपे उनके सब्र की कहानियां सामने आ रही हैं। इसी रिजल्ट की कतार में रैक 184 पर आयशा फातिमा,रोल नंबर 7811744 का नाम है।

जारी किये गए रिजल्ट लिस्ट में पहली आयशा फातिमा जो की देवास से हैं, उनके पिता का नाम नजीरुद्दीन है और दूसरी आयशा मकरानी, अलीराजपुर की रहने वाली हैं, उनके पिता का नाम सलीमुद्दीन बताया जा रहा है। दोनों कैंडिडेट ने रिजल्ट में दिए गए रोल नंबर 7811744 से ही परीक्षा दी है। लेकिन जश्न दोनों आयशा के घर मनाया जा रहा है। रिजल्ट लिस्ट में दिए नाम आयशा फातिमा के पिता नजीरुद्दीन ने दावा किया कि उनकी बेटी आयशा फातिमा ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने यह भी बताया की दूसरी आयशा शायद किसी साजिश का शिकार हुई है। इस मामले की जांच-पड़ताल के बाद ही हकीकत सामने आएगी।

आयशा मकरानी भाई शाहबुद्दीन मकरानी ने कहा है उनकी बहन की रैंक 184 है। उन्होंने कहा वे अपनी बहन को यूपीएससी परीक्षा में पास करने को लेकर अदालत जाएंगे।

जारी रिजल्ट लिस्ट में आयशा फातिमा के रोल नंबर 7811744 इंटरव्यू की तारीख 25 अप्रैल दी गई है और वास्तविकता में इंटरव्यू 25 अप्रैल, मंगलवार को ही हुआ था। आयशा फातिमा के एडमिट कार्ड पर QR code भी है, UPSC watermark भी है। आयशा मकरानी, जिसका नाम रिजल्ट लिस्ट में नहीं है, उनके एडमिट कार्ड पर इंटरव्यू की डेट Thursday, 27 अप्रैल दी गई है, इनके एडमिट कार्ड पर QR code और UPSC watermark भी नहीं है।
आगे की ख़बरों के लिए जुड़े रहिये हमारे साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button