शासन

उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त ने 24 घंटे में हुई वर्षा की स्थिति से अवगत कराया

उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है। गत 24 घंटे में प्रदेश में 1.2 मि0मी0 औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 7.0 मि0मी0 के सापेक्ष 17 प्रतिशत है। इस प्रकार प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 400.5 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 400.7 मि0मी0 के सापेक्ष 100 प्रतिशत है। 
उन्होंने बताया कि गंगा कचलाब्रिज बदायूं, बलिया, यमुना नदी, औरैया, जालौन, शारदा नदी पलियाकलॉ खीरी, घाघरा नदी तुरतीपार बलिया तथा क्वानों चन्द्रीपघाट गोंडा एवं चम्बल नदी में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों में सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 37 टीमें तैनाती की गयी है, 571 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 177 मेडिकल टीमें लगायी गयी है। एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा 152 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
रणवीर प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 5740 ड्राई राशन किट वितरित किए गये हैं। अब तक कुल 16,977 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 422 बाढ़ शरणालय तथा 617 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में विगत 24 घंटों में स्थापित किए गए पशु शिविर की संख्या 1 अब तक कुल 298 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 7614 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 173139 है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button