यात्रामनोरंजन

वागामोन केरल का एक लोकप्रिय हिल स्टेशन

वागामोन केरल का एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। वागामोन इस धरती पर स्थित गिने चुने साफ सुथरे स्थानों में से एक है। केरल की इडुक्की जिला की सीमा में स्थित वागामोन एक मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं ।

वागामोन आने वाला हर पर्यटक इन पाइन फोरेस्ट का एक बार दौरा करना बेहद पसंद करते है। वागामोन वास्तव में एक मानव निर्मित जंगल है। जिसे ब्रिटिश काल के दौरान बनाया गया था।

यह जगह फिल्म शूटिंग के लिए मशहूर स्थानों में से एक है। वागामन जंगलों और धान के खेतों की भूमि के रूप में भी जाना जाता है। यदि आप एक वन प्रेमी हैं, तो आपको वागामोन में घूमना जाना चाहिए। ये जगह चारों ओर से पहाड़ों से घिरी हुई हैं,  शाम के समय यहां की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

वागामोन जाने का सबसे उपयुक्त समय:- वागामोन की यात्रा का आदर्श समय जून और सितंबर के बीच का है। मानसून के मौसम में यह शहर बहुत ही मनोरम दिखाई देता है।

यहाँ कैसे पहुंचे ?:-

रेलवे मार्ग से: निकटतम रेलवे स्टेशन वागामोन से 22 किमी की दूरी पर कुट्टिकानम में स्तिथ है। अन्य पड़ोसी रेलवे स्टेशन पलाई 33 किमी दूर, थोडुपुझा 39 किमी, कुमिली 45 किमी और कोट्टायम 65 किमी पर स्तिथ हैं।

हवाई मार्ग से:- वागामोन का निकटतम हवाई अड्डा कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। जो लगभग 75 किमी दूरी पर स्तिथ है। नजदीकी एयरपोर्ट: कोच्चिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पीरुमेड़ से लगभग 150 कि.मी. पर स्तिथ है।

सड़क मार्ग से: वागामोन के लिए सड़क संपर्क काफी अच्छा बना है। राज्य के राजमार्ग इसे एराट्टुपेटा और केरल के अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button