सेहत और स्वास्थ्य

आँखो के डार्कनेस हटाने के क्या है घरेलू उपाय-मेधज न्यूज़

आज हम बात करते है कि आँखो के निचे होने वाले डार्कनेस को कैसे हटाया जाये। कहते है कि सब की खूबसूरती चेहरे से शुरू होती है। लोगों की सबसे पहली नजर आपके फेस पर जाती हैं। ऐसे में भले ही आपका फेस कट या रंगत उतनी आकर्षक न हो, जितनी आप चाहते हैं लेकिन आपकी आंखों की चमक सबसे मायने रखती हैं। जिसके वजह से आप सुन्दर दिखते हैं। आप सभी जानते है कि खानपान में लापरवाही, अनिद्रा, तनाव और स्क्रीन के आगे बहुत देर तक बैठकर काम करने से आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं।असल में ये हमारे शरीर की खराब स्थितियों को दर्शाता है। अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल हैं तो अवॉइड करने के बजाय उसे भी समझने की कोशिश करे।

तो आइये जानते है आँखो के डार्कनेस को कैसे हटाया जाये

कहा जाता है कि आंखाें काे आराम देने के लिए आपका आराम करना बहुत जरूरी हाेता है। आंखाें के कालेपन काे दूर करने के लिए आलू की स्लाइस का उपयाेग करना भी एक अच्छा घरेलू उपाय है। इसके लिए आप आलू के स्लाइस काट लें। इसे प्रभावित स्थान पर 10-15 मिनट के लिए लगाकर रखें। आलू के स्लाइस दर्द और सूजन से राहत दिलाने में मददगार हाेता है। डार्क सर्कल हटाने के लिए ठंडा दूध उपयोग में ला सकते हैं। इसके लिए आप रुई को ठन्डे दूध में भिगो कर अपनी आंखों पर रखे। कुछ देर बाद आप ताजे पानी से आंखें धो लें। अगर ये आप रोज करते हैं। तो आप काे इसका असरजल्द ही दिखने लगेगा। डार्क सर्कल दूर करने के लिए टमाटर सबसे कारगर उपाय है। ये नेचुरल तरीके से आंखों के नीचे के काले घेरे को खत्म करने का काम करता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से त्वचा भी कोमल और फ्रेश बनी रहती है। टमाटर के रस को नींबू की कुछ बूंदों के साथ मिलाकर लगाने से जल्दी फायदा होता है। गुलाब जल त्वचा से संबंधित कई समस्याओं के लिए उपयोग किया जा सकता है। रूई को गुलाब जल में भिगोकर पलकों पर लगाएं। इससे काले घेरे हल्के पड़ने लगते हैं और आंखों की खूबसूरती बढ़ने लगती है। आप बादाम के तेल से भी आंखों के नीचे छाए काले घेरों को मिटा सकते हैं। इसके लिए आप बादाम के तेल रात में सोने के समां आँखो के निचे मसाज करें। और सुबह उठकर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। काफी फायदा नजर आएगा।

नोट:- मेधज न्यूज़ उपरोक्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button