सेहत और स्वास्थ्य

कौन कौन सी चीजों को कभी भी ठंडा नहीं करना चाहिए

Which-things-should-never-be-cold?

हम अपने भोजन को ठंडा इसलिए करते है क्योंकि हमारे भोजन की गुणवत्ता कम न हो और भोजन बिलकुल ठीक रहे, लेकिन कुछ ऐसी भी चीजें है जिनको कभी भी रेफ्रिजरेटिंग की आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि उनको रेफ्रिजरेट करने से वे अपने पोषण मूल्य को खो सकते हैं और उनके स्वाद में भी बदलाव आ सकता है। कुछ चीजें ऐसी भी होती है जिनको बहुत महीनों तक के लिए रेफ्रिजरेट के लिए रख दिया जाये तो वह खराब हो सकती है। यहाँ कुछ चीजों की सूची दी गई है जिनको रेफ्रिजरेट करने की जरुरत नहीं होती है।

हर्ब्स (Herbs): धनिया और पुदीना जैसे ताजे हर्ब्स को फ्रिज के अंदर बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए क्योंकि यह उनकी पत्तियो को सूखा कर देता है। जब धनिया और पुदीना जैसे हर्ब्स को फ्रिज में रखा जाता है तब यह उच्च नमी पैदा कर देता है। हर्ब्स की पत्तियों को छांटने के बाद उन्हें एक पेपर बैग में रखना से वह ताजी बनी रहती है।

बिना पका हुआ आम: कभी भी कच्चे आमो को ठंडा नहीं करना चाहिए क्योंकि ठंडा करने से उनकी पकने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। यह आमो के टेक्सचर को भी कठोर बनाता है। कच्चे आमो को हमेशा केवल गर्म जगह पर स्टोर करना चाहिए क्योंकि यह उन्हें मीठा और बिलकुल ताज़ा रखने में मदद करता है।

तेल: अगर तेल को फ्रिज के अंदर रख दिया जाये तो इसका रंग बदल सकता है और इसकी बनावट भी बदल सकती है। फ्रिज में रखने से यह बेकार सा दिखाई देने लगता है और इसके स्वाद पर भी प्रभाव पढ़ता है।

शहद: इसका एक लंबा शेल्फ जीवन होता है और जब इसको सामान्य कमरे के तापमान से बाहर निकाला जाता है तब यह खराब भी नहीं होता है। शहद को रेफ्रिजरेटर में रखने से शहद क्रिस्टलाइज़ हो जाता है और जार से शहद को निकालना बहुत ही कठिन हो जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button