ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में फिर से लगाया गया लॉकडाउन

मेलबोर्न: पूरे विश्व में इस समय कोरोना का कहर जारी है। अब कुछ ऐसे भी खबरे आ रही है कि जहाँ पर लॉकडाउन हट चुका था वहां पर दुबारा लगाने की नौबत आ गई है। दुनियाभर में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 5 लाख 92 हजार 715 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें अब तक 58 लाख 01 हजार 709 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 14 हजार 082 लोगों की जान जा चुकी है। संक्रमण के मामले बढ़ते देख ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे बड़े शहर मेलबर्न में फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है। यहां के 3.20 लाख लोगों को घर से न निकलने की सलाह दी गई है। लॉकडाउन बुधवार रात 12 बजे से लागू होगा। मेलबर्न में लॉकडाउन चार हफ्तों के लिए लगाया गया है। शहर में जाने वाली सभी फ्लाइट्स को भी रद्द कर दिया गया है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा गया है।
आपको ये भी बताते चले कि मॉस्को में 24 घंटे में कोरोना से 35 लोगों की मौत हुई है। यहां अब तक 3831 मौतें हो चुकी हैं। मॉस्को के कोरोनावायरस रिस्पॉन्स सेंटर ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि मॉस्को में 745 नए मामले दर्ज किए गए। एक सप्ताह के दौरान नए मामलों में 31% की कमी आई है। एक दिन पहले भी मॉस्को में 35 लोगों की मौत हुई थी। यहां अब तक 2.21 लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है।