मनोरंजनयात्रा

श्रीलंका का दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान

श्रीलंका के इतिहास का जिक्र करते हुए इसे रामायण काल से जुड़ा हुआ बताया जाता है। श्रीलंका का पहला नाम सीलोन था। जिसे बाद में बदलकर लंका फिर इसे समानसूचक बनाने के लिए श्री शब्द जोड़कर श्रीलंका बना दिया गया। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो है।

श्रीलंका में हिंद महासागर के किनारे दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। श्रीलंका में दूसरा सबसे बड़ा लेकिन सबसे ज्यादा देखा जाने वाला राष्ट्रीय उद्यान है। याला राष्ट्रीय उद्यान 1260 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है। याला राष्ट्रीय उद्यान पक्षियों की लगभग 215 प्रजातियाँ, 44 प्रकार के स्तनधारी का घर है। आप यहाँ विभिन्न अलग-अलग प्रजातियों के जीव जंतुओं को देख सकते हैं। याला राष्ट्रीय उद्यान शुष्क अर्ध-शुष्क जलवायु क्षेत्र में स्थित है, जो उत्तर-पूर्व मानसून के दौरान बारिश से राहत पाता है। याला राष्ट्रीय उद्यान दर्ज सरीसृप जीवों की संख्या 47 है। श्रीलंका के हाथियों, श्रीलंकाई तेंदुए, श्रीलंकाई स्लॉथ भालू, तेंदुआ, और जंगली जल भैंस सभी खतरनाक स्तनधारी यहाँ पर हैं। काली गर्दन वाले सारस और लेसर एडजुटेंट कई दुर्लभ पक्षी यहाँ पर देखे जा सकता है।

याला नेशनल पार्क : श्रीलंका में बना ये पार्क अपने परिवार के साथ साथ दोस्तों के साथ भी देखने के लिए खूबसूरत जगह हैं।
याला नेशनल पार्क सुबह 06:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक खुला रहता है।

सड़क और रेलवे मार्ग से:- कोई भी व्यक्ति सड़क और रेलवे मार्ग के द्वारा श्रीलंका नहीं पहुंच सकता। भारत और श्रीलंका के बीच किसी भी तरह से कोई भी सड़क मार्ग और रेलवे मार्ग नहीं जुड़ा हुआ है।

वायु मार्ग से:- श्रीलंका के मुख्य कोलंबो हवाई अड्डा है। कोलंबो एयरपोर्ट को बंदरानाइक इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से भी जाना जाता है। श्रीलंका में स्थित यही सबसे बड़ा और मुख्य इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। जहां से भारत फ्लाइट कनेक्टिविटी द्वारा अच्छी तरह जुड़ा है। आप श्रीलंका के स्थानीय परिवहन की मदद से किसी भी क्षेत्र में आसानी से पहुंच सकते हैं।

समुद्री मार्ग से:- श्रीलंका जाने के लिए पहले के समय में चेन्नई से कोलंबो तक फेरी की माध्यम से जाया जा सकता था। लेकिन इसे वर्ष 2011 में किसी कारणवश इस सुविधा को बंद कर दिया गया। हालांकि कुछ लोगों का अब भी कहना है, कि मुंबई बंदरगाह क्रूज के माध्यम से आप कोलंबो तक पहुंच सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button