इंग्लैंड जाएंगे यशस्वी जायसवाल WTC फाइनल के लिए

राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल के लिए इंग्लैंड जाएंगे। जायसवाल बतौर स्टैंड-बाय प्लेयर टीम इंडिया में ऋतुराज गायकवाड की जगह लेंगे। BCCI एक अधिकारी ने बताया कि गायकवाड अगले महीने कि शुरुआत में शादी कर रहें हैं। जिसकी वजह से वो WTC फाइनल के लिए इंग्लैंड नहीं जा पाएंगे। इसीलिए यशस्वी को उनकी जगह चुना गया है।
खबरों के अनुसार भारतीय क्रिकेट बोर्ड की तरफ से जायसवाल को रेड बॉल से अभ्यास करने को कहा गया है। जायसवाल के पास UK का वीसा है, इसलिए वो कुछ दिनों में इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। ऋतुराज गायकवाड के अलावा मुकेश कुमार और सूर्यकुमार यादव को भी WTC के स्टैंड-बाय प्लेयर्स के रूप में रखा है।
भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने सेलेक्टर्स से रिप्लेसमेंट की मांग की थी। इसके बाद जायसवाल को चुना गया और वो जल्द ही इंग्लैंड रवाना होंगे। इस आईपीएल सीजन में यशस्वी जायसवाल ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। 14 मैचों में जायसवाल ने 48 के औसत और 164 के स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल आईपीएल के 16वें सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों में शामिल हैं।
WTC 2023 फाइनल के लिए दोनों देशों की टीमें
टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, ईशान किशन (विकेटकीपर)।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव।
ऑस्ट्रेलिया टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, टॉड मर्फी, स्टीव स्मिथ (वीसी), मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: मिचेल मार्श, मैथ्यू रेनशॉ।